इसराना।पानीपत गोहाना हाईवे पर नौल्था गांव में डिडवाड़ी मोड के पास वीरवार शाम को करीब पांच बजे हाईवे क्रॉस कर रही स्कूटी सवार ननद भाभी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल भाभी व ननद को उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।
गांव नौल्था के राजबीर ने बताया कि उनकी पुत्रवधू सोनिया व बेटी पूजा स्कूटी पर सवार होकर डिडवाड़ी रोड से नौल्था गांव की तरफ आ रही थी। वे हाईवे क्रॉस कर रही थी, तभी इसराना की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। हादसे में सोनिया व पूजा घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। सोनिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का इलाज पानीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।