फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव गढ़ी सिकंदरपुर के पास स्कूटी सवार करनाल के गांव दनौली निवासी युवक को एक कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगने से स्कूटी सवार युवक सड़क पर जा गिरा और सिर में गहरी चोट लगने की वजह उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जिला करनाल के गांव दनौली निवासी अमृत पुत्र बलजीत सिंह ने बताया कि वह हलवाई का काम करता है। उसका भाई जयकरण (40) अपनी स्कूटी से निजी काम से गांव से पानीपत जा रहा था। इसके पीछे वह अपनी बाइक प्लेटिना से चल रहा था। जब वह गांव गढ़ी सिकंदरपुर और रिफाइनरी के पास पहुंचे तो भाई को सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने आरोपी के कंटेनर का नंबर नोट किया और भाई को संभालने लगा, लेकिन भाई की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।
वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मृतक के भाई के बयान पर कंटेनर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
काम से लौट रहे वेल्डर को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर, घायल
मतलौडा। नेफ्ता क्रेकर प्लांट से सफीदो तक बिछाई जा रही सीएनजी पाइप लाइन के वेल्डर को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। घर लौटते वक्त हुए हादसे में वेल्डर दिनेश को गंभीर चोट लगी। उसके साथी मुन्ना माहतो ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बिहार निवासी मुन्ना माहतो ने पुलिस को बताया कि दिनेश उसका रिश्तेदार है। वह दोनों पाइपलाइन बिछाने वाली कंपनी में काम करते हैं। सोमवार की शाम को वदरियापुर मोड़ गांव कवी लौट रहे थे। तभी पानीपत की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने दिनेश को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें