इसराना। इसराना पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती की दुकान में घुसकर उसे कैंची से हमला कर घायल भी कर दिया।। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती ने बताया कि गांव में उसकी दुकान है। महेशपाल नाम का युवक उसकी दुकान पर आया व उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उस पर युवक ने उस पर कैंची से जानलेवा हमला किया। आरोप लगाया कि युवक उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। युवक ने उसे धमकी दी है कि किसी दूसरे से शादी करोगी तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने युवती की शिकायत पर महेशपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।