फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज दुर्गाष्टमी पर सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल

Tue, 30 Sep 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। दुर्गाष्टमी पर सभी सरकारी स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे। दुर्गाष्टमी मनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों व विद्यार्थियों को समय दिया गया है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूल देरी से लगाने के आदेश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार दुर्गाष्टमी पर सुबह 10 बजे स्कूल लगाए जाएंगे। स्कूल देरी से लगेंगे और दोपहर ढाई बजे छुट्टी होगी। वहीं दोहरी शिफ्ट वाले स्कूल का समय सुबह 10 से 12:30 बजे तक रहेगा। दूसरी शिफ्ट पहले के समय पर चलेगी।

शारदीय नवरात्र की अष्टमी मंगलवार को मनाई जाएगी। दुर्गाष्टमी पर सुबह पूजन के साथ कन्याओं को भोजन करवाने का विधान है। वहीं, इसकी दशमी पर दशहरा पर्व मनाया जाता है। हर साल इस त्योहार पर तीन दिन की छुट्टी होती थी। परंतु नई शिक्षा नीति के तहत इसमें बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत अब केवल दशहरा की छुट्टी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा निदेशालय की ओर से दुर्गाष्टमी पर स्कूल देरी से लगाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश सभी राजकीय व निजी स्कूलों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहेगा शेड्यूल



प्रार्थनासभा सुबह 10 से 10:15 बजे तक



पहला पीरियड 10:15 से 10:45 तक



दूसरा पीरियड 10:45 से 11:15 तक



तीसरा पीरियड 11:15 से 11:45 तक



चौथा पीरियड 11:45 से 12:15 तक



आधी छुट्टी दोपहर 12:15 से 12:30



पांचवां पीरियड 12:30 से 01:00 तक



छठा पीरियड 01:00 से 01:30 तक



सातवां पीरियड 01:30 से 02:00 तक



आठवां पीरियड 02:00 से 02:30 तक


वर्जन-
दुर्गाष्टमी के चलते शिक्षा विभाग ने स्कूल लगने के समय में बदलाव किया है। इसके तहत मंगलवार को सुबह 10 से ढाई बजे तक स्कूल लगेंगे। दोहरी शिफ्ट स्कूल का समय सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी शिफ्ट निर्धारित समय पर लगेगी।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें