फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत

Tue, 30 Sep 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। परढ़ाना गांव के पास रविवार को फैक्टरी में महिला मजदूर ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए इसराना के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां से उनको पानीपत के एक निजी अस्पताल भेज दिया। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला मजदूर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामकरण वासी सींक गांव ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी रोशनी परढ़ाना गांव के पास एक फैक्टरी में मजदूरी करती थी। रविवार दोपहर करीब एक बजे उसकी पत्नी रोशनी फैक्टरी में एक साइड में बैठकर खाना खा रही थी। तभी अचानक फैक्टरी के अंदर एक ट्रैक्टर-ट्राॅली आ गया। ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इसराना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से पानीपत के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें