फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल और कॉलेजों में पटरी पर लौटी पढ़ाई

Sat, 27 Feb 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के सामान्य होने पर स्कूल व कॉलेजों में भी पढ़ाई पटरी पर लौट आई। विद्यार्थियों ने आरक्षण की लड़ाई को भूलकर पढ़ाई में मन लगाया।
विज्ञापन


शिक्षा अधिकारियों ने भी स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिले के स्कूल व कॉलेज करीबन एक सप्ताह की छुट्टी के बाद शुक्रवार को खुल गए।

सुबह ही स्कूल व कॉलेजों में पढ़ाई सामान्य चली और पूरा दिन जमकर पढ़ाई हुई। स्कूल व कॉलेज स्टाफ ने भी वार्षिक परीक्षा नजदीक होने के चलते विषयों को गंभीरता से पढ़ने की सलाह दी।
विज्ञापन


वहीं विद्यार्थियों ने पहले दिन से मन लगाकर पढ़ाई की। 11वीं कक्षा के राहुल व विपुल ने बताया कि परीक्षा के समय इस तरह की घटना विद्यार्थियों के लिए चिंता का विषय है। लोगों को अपने हित के साथ विद्यार्थियों की भलाई की तरफ भी देखना चाहिए। छात्रा पूजा और दीप्ती ने बताया कि आरक्षण जैसे मुद्दे सरकार के विषय हैं। सरकार को लोगों की बात सुननी चाहिए और उनको शांत करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें