फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं देंगे टैक्स, टैक्स के पैसों से खरीदेंगे बंदूक, खुद करेंगे अपनी सुरक्षा

Fri, 26 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के उद्यमी व व्यापारियों ने जाट आरक्षण की आड़ में हुए दंगों में कड़े तेवर अपनाते हुए प्रशासन व पुलिस को पूरे मामले में फेलियर बताया है। उन्होंने इस पूरे मामले के बाद सरकार को टैक्स न देकर, टैक्स के इन पैसों से बंदूक व अन्य हथियार खरीदकर अपनी रक्षा खुद करने का फैसला लिया है। वहीं कई पुलिस अधिकारियों पर भी सीधा हमला बोला। डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम को बीच मीटिंग से ही निकलना पड़ा। कई उद्यमियों ने शहरी विधायक के पति सुरेंद्र रेवड़ी के सामने एक अधिकारी को नजरों में चुभने की बात कही। वहीं सुरेंद्र रेवड़ी ने भी उनके बातों में बातों को मिलाया।
विज्ञापन


जाट आरक्षण आंदोलन के बाद शहर के उद्यमियों व व्यापारियों में बना रोष वीरवार शाम को सनौली रोड स्थित भीम गोड़ा मंदिर में आयोजित बैठक में खुलकर सामने आया। बैठक में मुख्य रूप से शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, भाजपा नेता एवं समाजसेवी सुरेंद्र रेवड़ी, संयुक्त बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारी अनिल मदान, अमरजीत, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष राशनलाल गुप्ता समेत सैकड़ों व्यापारी व उद्यमियों ने भाग लिया।

बैठक में व्यापारियों व उद्यमियों ने आरक्षण शांत होने के बाद शहर में हुए दंगे की निंदा की। व्यापारियों ने कड़े तेवर दिखाते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया गया। व्यापारियों व उद्यमियों ने मांग की है कि दंगों के दौरान हुई तोड़फोड़ की भरपाई की जाएं। सभी को उचित मुआवजा देते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएं।
विज्ञापन


दोषियों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएं। व्यापारियों ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन शहर वासियों की सुरक्षा नहीं कर सकती तो स्वयं व्यापारी व उद्यमी अपनी रक्षा करने में सक्षम हैं। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने कहा कि आरक्षण की आड़ में शहर में हुई तोड़फोड़ करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वे साथ ही दोषियों पुलिस कर्मियों को भी माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीएम से मिलकर व्यापारियों व उद्यमियों की मांगों को रखा जाएगा और उचित मुआवजा की मांग की जाएगी। वहीं उन्होंने आरक्षण के दौरान पानीपत में फंसे राहगीरों की सेवा की सराहना की।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें