संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। शिवाजी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में जीपीएस महराणा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। स्कूल पहुंचने पर टीम का स्कूल प्रबंधन द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश कुमार ने की व संचालन जेबीटी अध्यापक बीर सिंह जागलान ने किया।
बीर सिंह जागलान ने बताया कि 22 से 23 अक्टूबर को शिवाजी स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता की खो-खो इवेंट में राजकीय स्कूल महराणा की टीम द्वितीय रही है। स्कूल पहुंचने पर टीम का प्रधानाचार्य व अन्य अध्यापकों द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
43