फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कम परिणाम वाले स्कूल प्रमुखों को तलब कर परिणाम सुधारने की दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं, 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद अब राजकीय स्कूलों द्वारा किए गए प्रदर्शन की समीक्षा शुरू हो चुकी है। हालांकि जिले के राजकीय स्कूलों का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं, जिले के एकमात्र वीवर्स काॅलोनी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय का 10वीं का परिणाम 50 फीसदी से कम अर्थात 46 फीसदी रहा है जिसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट तलब करते हुए परिणाम सुधारने की हिदायत दी है। वहीं, जिले के तीन स्कूलों ने शानदार शत-प्रतिशत परिणाम देकर टॉप-10 सूची में नाम दर्ज किया है। इनमें 10वीं में जिले के दो तथा 12वीं में एक राजकीय विद्यालय ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने उच्चतम व न्यूनतम प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की सूची जारी की है जिसमें पानीपत शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी सूची में 10वीं कक्षा के परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्णपुरा ने प्रदेश में पहला जबकि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक बापौली ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। दूसरी ओर, 12वीं के परिणामों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मडलौडा ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं, न्यूनतम प्रदर्शन वाले स्कूलों की सूची में जिला पानीपत का कोई स्कूल शामिल नहीं है। इस परीक्षा परिणाम को लेकर जिले में खुशी का माहौल है।


शिक्षा मंत्री ने भी की समीक्षा बैठक
बुधवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने चंडीगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक में उच्च प्रदर्शन व कमतर प्रदर्शन करने वाले स्कूल मुखियाओं सहित संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक ले परिणामों की समीक्षा की। वहीं, कमतर प्रदर्शन करने वाले स्कूल मुखियाओं को संबंधित डाटा लेकर तलब करते हुए परिणाम सुधारने की कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन





सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की संख्या
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की सूची में 10वीं के परिणाम में पानीपत, यमुनानगर, फतेहाबाद के दो-दो, कुरुक्षेत्र, जींद, फरीदाबाद व गुरुग्राम का एक-एक स्कूल शामिल है। वहीं, 12वीं के परिणाम में जींद के दो, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, रेवाड़ी, भिवानी, महेंद्रगढ़, पानीपत, सिरसा व पंचकुला के एक-एक स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।



न्यूनतम प्रदर्शन करने वाले स्कूल
10वीं, 12वीं के परिणाम में न्यूनतम प्रदर्शन करने के मामले में जारी 10 स्कूलों की सूची में नूहं जिला सबसे फीसड्डी रहा। 10वीं के परिणाम में नूहं के चार, पलवल के दो तथा झज्जर, यमुनानगर, हिसार व भिवानी के एक-एक स्कूल का परिणाम सबसे कम रहा। वहीं, 12वीं के परिणामों की न्यूनतम 10 स्कूलों की सूची में सभी 10 स्कूल जिला नूहं के हैं। इनमें तीन स्कूलों का परिणाम तो जीरो रहा है जबकि शेष सात स्कूलों का परिणाम 12 फीसदी से कम रहा है।



वर्जन-

जिले के राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले के तीन स्कूलों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाकर प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। वीवर्स कॉलोनी स्कूल का परिणाम 46 फीसदी रहा। जिसकी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें