फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, दो बच्चों समेत एक टीचर जख्मी

विज्ञापन
School bus uncontrolled, overturned in the field, a teacher with two children injured - फोटो : Panipat
विज्ञापन
गन्नौर के पट्टी ब्रह्माणा गांव के पास एक प्राइवेट स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गेहूं के खेत में पलट गई। बस में करीब सात से आठ विद्यार्थी सवार थे। आसपास के लोगों ने विद्यार्थियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। बस में सवार एक टीचर समेत दो बच्चों को मामूली चोट आई हैं।
विज्ञापन

गन्नौर में हाईवे किनारे स्थित एक प्राइवेट स्कूल बस शुक्रवार को दोपहर में छुट्टी होने के बाद पट्टी ब्रह्माणा गांव में बच्चों को छोड़ने जा रही थी। बस में 7-8 बच्चे और एक टीचर सवार थी। गांव के नजदीक पहुंचने पर अचानक से बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर अंदर से बच्चों को बाहर निकाला। एक टीचर को हल्की चोट लगी होने के साथ एक-दो बच्चों को खरोंच आई है। इस बारे में स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी, बस में सवार किसी भी बच्चे को चोट नहीं लगी, हालांकि एक टीचर को हल्की चोट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें