फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस और ऑटो में टक्कर, सात घायल

Mon, 21 Oct 2013 10:01 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली के पानीपत-हरिद्वार मार्ग पर छाजपुर के पास गीता विद्या मंदिर स्कूल की बस और एक ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार सात यात्री घायल हो गए और विद्यार्थी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


बस में 30 विद्यार्थी सवार थे। हादसे में घायल चार की हालत चिंताजनक है। हादसे के बाद बस चालक फरार है और पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गीता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल निंबरी की बस सोमवार को विद्यार्थियों को लेकर यमुना की तरफ जा रही थी। गांव छाजपुर के पास ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में बस ने आगे चल रहे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने पर ऑटो रिक्शा चालक सुनील, पूजा निवासी गांव झांबा, मांगा पंडित निवासी सनौली, सोमपाल, उसकी पत्नी और बेटी बिहार निवासी और रहीसू घायल हो गए। स्थानीय लोगों की माने तो बस में सवार कई विद्यार्थियों को भी चोट लगी है।
विज्ञापन


स्कूल बस और ऑटो की टक्कर होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को पानीपत के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चिंताजनक हालत में मांगा पंडित, सोमपाल, उसकी पत्नी और बेटी को पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने बस और ऑटो रिक्शा को कब्जे में ले लिया और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पहले भी हो चुकी है दुर्घटनाग्रस्त
ग्रामीण रामेहर, सुरेश और राजेश का कहना है कि पहले भी निंबरी स्कूल बस के दो बार हादसे हो चुके हैं। इसमें 25 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए थे। स्कूल प्रबंधन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें