फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सर्व ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती पर होने वाले समारोह के बहिष्कार का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सर्व ब्राह्मण समाज ने रोहतक के पहरावर गांव में 30 मई को भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह का बहिष्कार का एलान कर दिया। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि रोहतक में घर-घर निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जबकि सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद्र शर्मा की पानीपत में बैठक तक की सूचना समाज के लोगों को नहीं दी गई। सरकार के स्तर पर गत दिनों राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की अगुवाई में पंचकूला में प्रदेश स्तरीय समारोह मनाया जा चुका है। सर्व ब्राह्मण समाज 29 जून को भगवान परशुराम जयंती मनाएगा। इस दिन चंद्रशेखर आजाद, सदाशिव भाऊ और विश्वास राव समेत अन्य लोगों को भी याद किया जाएगा।
सर्व ब्राह्मण समाज ने बुधवार को स्काईलार्क रिसोर्ट में बैठक कर मीडिया से रूबरू होकर अपना फैसला बताया। बैठक का संचालन समाज के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राजेश कौशिक ने किया। जिला प्रधान सुलेंद्र शर्मा और महासचिव एडवोकेट डीके पंडित ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती अक्षय तृतीया के दिन मनाई जाती है।
विज्ञापन

उस समय ऑपरेशन सिंदूर के चलते आयोजन नहीं किए जा सके। सर्व ब्राह्मण समाज ने 29 जून को परशुराम जयंती पर कार्यक्रम करने का फैसला लिया है। इनके साथ चंद्रशेखर आजाद, सदाशिव भाऊ और विश्वास राव की जयंती भी मनाई जाएगी। इसके साथ समाज के 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को ईडब्ल्यूएस का कोटा बढ़ाना चाहिए। इसके साथ दोहली की जमीन के मालिकाना हक का नोटिफिकेशन जारी कर लागू किया जाएं।
उन्होंने कहा कि रोहतक के पहरावर गांव में नवीन जयहिंद 25 मई को भगवान परशुराम की जयंती मना चुके हैं। अब सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा 30 मई को सरकार के स्तर पर भगवान परशुराम जयंती मनाने जा रहे हैं। उनको इसका निमंत्रण नहीं मिला है। ऐसे में वे इसमें शामिल नहीं होंगे। कुछ लोग भगवान परशुराम के नाम पर अपनी राजनीति चमका रहे हैं।
जबकि भगवान परशुराम सबके साझे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव के समय ही समाज को याद करते हैं। इसके बाद सबको भूल जाते हैं। समाज ऐसे लोगों का साथ नहीं देगा। उनको समय आने पर उचित मंच से जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर रामरत्न शर्मा, धर्मबीर शर्मा, रामचंद्र शर्मा, कृष्ण दत्त और जेपी गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें