फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंचायत भूमि से पेड़ कटवाने के मामले में सरपंच गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-3 ने इसराना ग्राम पंचायत की जमीन पर खड़े शीशम व कीकर के पेड़ कटवाने के आरोप में सरपंच को राजेश को इसराना से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ग्राम पंचायत इसराना की पंचायती भूमि पर खड़े सफेदे के पेड़ों को काटने के लिए 1.10 करोड़ रुपये में जितेंद्र को ठेका दिया था।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि थाना इसराना में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी इसराना ने इसराना सरपंच और ठेकेदार जितेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर पंचायती भूमि पर खड़े कीकर और शीशम के पेड़ बिना किसी अनुमति के काटकर बेच दिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की थी। इस मामले की जांच सीआईए-3 की टीम को सौंपी गई थी। टीम ने अप्रैल माह में सोनीपत के ढुराना गांव निवासी ठेकेदार जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। जितेंद्र ने बताया कि उसने सरपंच के साथ मिलकर पेड़ काटे थे। इसके बाद रविवार शाम को पुलिस ने आरोपी सरपंच राजेश को इसराना से गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें