मीट की दुकानों पर कार्रवाई की मांग करते कॉलोनीवासी। संवाद
इसराना। इसराना में नायक बस्ती के पास सर्विस लेन के साथ मांस बिक्री की दुकानों से दुर्गंध उठने से आसपास के लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने एसडीएम से मिलकर दुकानों को हटाने की मांग की है।
बस्ती वासी राहुल, कुलदीप, मंगी, संदीप, राजबीर, लालजी, सोनू, साहिल, भवरजी, अभिषेक, धर्मपाल, सचिन, राजबीर, पिंकी, रेखा, खुशी, किरण, बिमला, संतोष, बबीता, रंजनी व आरती ने बताया कि सड़क किनारे मांस की करीब एक दर्जन दुकान चल रही हैं। इनसे दुर्गंध उठने के कारण बस्ती व आसपास के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का घरों में बैठना भी दूभर हो गया है। राहगीरों को भी नाक बंद कर गुजरना पड़ता है।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बदबू के चलते रिश्तेदार और परिचित भी उनके घर आने से टलने लगे हैं। इससे उन्हें सामाजिक उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। आबादी क्षेत्र के बीचों-बीच इस प्रकार की दुकानें चलना गंभीर समस्या बन चुका है। संवाद