फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में छत से गिरने पर सर्राफ की मौत

Sat, 13 Jun 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की देसराज कॉलोनी में आंधी के चलते मकान की तीसरी मंजिल से गिरने पर एक सर्राफा दुकानदार की मौत हो गई। 
विज्ञापन

वह तीसरी मंजिल पर लोहे की चादर संभालने गया था और हवा के तेज झोके के साथ छत से नीचे गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
हादसा शनिवार दोपहर बाद आई आंधी के दौरान हुआ। देसराज कॉलोनी निवासी अवतार सिंह (37) अपने मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। उसकी शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। 
विज्ञापन

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि अवतार सिंह की इंसार बाजार में सर्राफा की दुकान है। वह शनिवार को घर पर ही था। दोपहर के वक्त तेज आंधी आने के बाद मकान की छत पर रखी लोहे की चादर उड़ने लगी। 
विज्ञापन

अवतार सिंह चादर को संभालने के लिए छत पर चला गया। वह एक चादर को सिर पर उठाए था। इसी समय हवा के एक झोके में मकान की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। 
परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें