फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच चल रही मीट की दुकानें बंद करने के निर्देश

Thu, 11 Jun 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर की रिहायशी कॉलोनियों और चौक चौराहाें पर चल रही मीट की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। निगम ने एक सप्ताह में दुकान बंद नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


निगमायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुधीर की अध्यक्षता में एक टीम का गठन कर शहर के अंदर चल रही सभी दुकानों बंद कराने की निर्देश दिए हैं। टीम की ओर से अब तक लाल बत्ती चौक पर चल रही 20 दुकानों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया है और नियमों के उल्लंघन पर दुकान मालिक पर एफआईआर दर्ज कराने की भी चेतावनी दी है।

नियमों को ताक पर रखकर शहर की विभिन्न कॉलोनियों और चौक चौराहों पर 800 से अधिक अवैध दुकानें हैं। जहां पर खुले में ही पशु काटे जाते हैं। इससे उन दुकानों के आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। वहीं, दूसरी ओर शहर की कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी इसे अनैतिक मानकर विरोध कर रही हैं। निगम ने शहर की परिधि से दो किलोमीटर दूर स्लाटर हाउस की अनुमति दी है ।
विज्ञापन


शहर के अंदर चल रहे स्लाटर हाउस बंद कराए जाएंगे। अब तक 20 दुकानदारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। यदि एक सप्ताह के भीतर दुकानें बंद नहीं हुई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुधीर, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें