फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संयुक्त किसान मोर्चा ने शहरी विधायक कार्यालय के सामने फूंका पुतला

विज्ञापन
शहरी विधायक के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते किसान व मजदूर संगठन। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
-फसल खरीद की शर्तें हटाने, एमएसपी की गारंटी और बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न किसान-मजदूर संगठनों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जीटी रोड स्थित भाजपा विधायक प्रमोद विज के कार्यालय के सामने किसानों और मजदूरों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

जयकरण कादियान, सुनील दत्त, डॉ. सुरेंद्र मलिक और अनिल कादियान ने धान खरीद पर लगाई गई सभी शर्तें तुरंत वापस ली जाएं। बिना किसी शर्त न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदकर जल्द उठान किया जाए और किसानों के खातों में भुगतान भेजा जाए। इसके अलावा बारिश व तूफान से बर्बाद फसलों की तुरंत गिरदावरी करवाकर आर्थिक मुआवजा दिया जाएं। 25 क्विंटल की खरीद लिमिट हटाने, मेरी फसल मेरा ब्योरा पंजीकरण प्रक्रिया बंद करने तथा किसानों को सस्ती दरों पर बीज, खाद व दवा उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 अक्तूबर को वोट बढ़ाने के अधिकार के समर्थन में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका जाएगा। 26 नवंबर को ऐतिहासिक किसान आंदोलन के शहीदों को नमन करते हुए मजदूर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कूच करेंगे। इस मौके पर एडवोकेट पवन सैनी, अंग्रेज सिंह, राजपाल, एडवोकेट संजय कुमार और रोहतास मलिक मौजूद रहे।

35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें