फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रश्नोत्तरी में सानिया, खुशी और वैष्णवी की टीम ने मारी बाजी

Mon, 12 Oct 2026 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में समाजशास्त्र एवं इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विशेष क्विज प्रतियोगिता कराई। इसका विषय 21वीं सदी का युवा : साइबर अपराध, नशा एवं सामाजिक सुरक्षा की चुनौतियां रहा। प्रतियोगिता में बीसीए, बीबीए, समाजशास्त्र और इतिहास विषयों के 58 विद्यार्थियों ने भाग लिया। समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक तकदीर सिंह ने विद्यार्थियों को 19 टीमों में विभाजित किया था। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की सानिया, खुशी और बीए द्वितीय वर्ष की वैष्णवी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बीसीए प्रथम वर्ष की मोनिका, नीति और बीबीए प्रथम वर्ष की काजल की टीम द्वितीय और सारिका, टीना और सौरव कुमार की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक तकदीर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अपराध, साइबर सुरक्षा, डिजिटल गिरफ्तारी, नशामुक्ति और एचआईवी/एड्स जैसी समकालीन सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था। डॉ. रीना ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. नरेश ढांडा ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें