फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मांगों के समर्थन में धरने पर डटे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। नगर पालिका के डोर टू डोर सफाई कर्मियों का राजौंद में धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। ब्लॉक के प्रधान कृष्ण कुमार ने कहा कि ठेकेदार व डोर टू डोर कर्मियों के बीच जिला पालिका आयुक्त के समक्ष जो समझौता हुआ था, उसे ठेकेदार लागू नहीं कर रहा है। यह प्रदर्शन सभी नगर निकायों में चल रहा है।
विज्ञापन

उनके अनुसार समझौते के तहत कर्मचारियों को सेफ्टी किट, साबुन, तेल, दस्ताने, जूते सहित कई अन्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने, हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर लेने, कर्मचारियों के काटे गए वेतनमान को जारी करने बारे मांग कर रहे हैं।
इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें नौकरी से निकालकर नए कर्मचारियों को भर्ती करने की धमकी दी जा रही है। यह हड़ताल जिला के सभी नगर पालिका पूंडरी, सीवन, कलायत, चीका में भी दो दिन से चल रही है।
विज्ञापन


नगरपालिका सचिव नरेंद्र शर्मा से ने कहा कि डोर टू डोर के कर्मचारियों को ड्यूटी पर न भेजने के कारण सुगम स्वच्छता प्राइवेट लिमिटेड डोर टू डोर ठेकेदार पर आज दूसरे दिन भी जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें