फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सफाईकर्मियों ने मांगों के समर्थन में जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन जारी रही और अब इसे बढ़ाकर पांच मई तक कर दिया गया है। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी और हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए आंदोलन को तेज करने का एलान किया है।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय के गेट के बाहर टेंट लगाकर कर्मचारियों ने नारेबाजी की और अपनी मांगों के लिए रोष जताया। हड़ताल से सड़कों और गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा न उठने से आवागमन प्रभावित हो रहा है और बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है। शहर में हर जगह कूड़े के ढेर देखने को मिल रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ समालखा इकाई के प्रधान रणवीर सिंह ने कहा कि कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार कर्मचारियों का शोषण कर रही है और उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
करीब नौ महीने पहले समालखा नगरपालिका को नगर परिषद का दर्जा मिला था, जिसके बाद कर्मचारियों की संख्या 150 होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक पदों में बढ़ोतरी नहीं की गई। इससे काम का बोझ बढ़ा है और कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें