फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बॉक्सिंग में खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रशिक्षण दे रहे कोच अमन

विज्ञापन
कोच अमन। - फोटो : Archive
विज्ञापन
पानीपत। बॉक्सिंग में खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रशिक्षण देकर कोच अमन खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। बापौली स्थित आर्मी बॉक्सिंग एकेडमी में कोच अमन खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखार रहे हैं। वह 2022 से खिलाड़ियों को बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वह सुबह-शाम मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों को बॉक्सिंग के गुर सिखा रहे हैं। उनसे प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर चुके है। एकेडमी में रोजाना 30 से 40 खिलाड़ियों को कोच अमन सुबह-शाम अभ्यास करा रहे हैं। कोच अमन स्वयं भी राज्य स्तर पर रजत पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

एकेडमी में उनके साथी अजय कोच भी उन्हीं के साथ खिलाड़ियों को बॉक्सिंग का अभ्यास करा रहे हैं। खिलाड़ियों ने हाल ही में रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है, साथ ही जनवरी में सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल कर एकेडमी और गांव का नाम रोशन किया है। इसके अलावा तीन खिलाड़ी एकेडमी में राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
कोच अमन ने बताया कि उन्होंने शुरुआती दिनों से ही खेलोंं में रुचि रही है। इसके चलते ही वह स्वयं भी बॉक्सिंग में पदक हासिल कर चुके है। इसके बाद वह वर्ष 2022 से खिलाड़ियों को बॉक्सिंग के गुर सिखा रहे हैं। शुरूआत में उनके पास केवल दस खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते थे लेकिन जिस प्रकार खिलाड़ियों ने पदक हासिल करना शुरू किया। उसके बाद उनकी एकेडमी में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने लगी। उन्होंने बताया कि उनसे प्रशिक्षण लेकर खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर नाम रोशन किया है। वर्तमान में भी तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए लगातार पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें