फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिना कर्मचारियों के वार्डों में तैनात किए सफाई दरोगा, पहले ही दिन 20 शिकायतों में नहीं मिला समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए बेशक नगर परिषद ने 32 वार्डों के लिए आठ सफाई दरोगा तैनात कर दिए हैं, लेकिन इन सफाई दरोगा के पास न तो कर्मचारी हैं और न ही संसाधन, ऐसे में वार्ड स्तर पर उतरकर समस्या का समाधान करने के लिए उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगर परिषद की इस योजना पर भी संसाधनों की कमी के चलते ग्रहण लग सकता है, हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टीम व संसाधनों के साथ ही सफाई दरोगा को समस्या समाधान के लिए भेजा जाएगा।

गंदगी से जुड़ी शिकायतें
नगर परिषद के आठ दरोगा के पास गंदगी को लेकर ही अधिकांश शिकायतें आई, वहीं सिटी के कुछ लोगों ने भी इन सफाई दरोगा को फोन किया, लेकिन उन्हें बताया कि यह नगर परिषद अंबाला सदर की टीम है न कि नगर निगम सिटी की। इस दौरान वार्ड नंबर एक से लेकर वार्ड 32 तक प्राप्त शिकायतों में गंदगी से अटी नालियों और चौराहों पर लगे गंदगी के ढेर की जानकारी आई। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर जाकर सफाई दरोगा ने समाधान करवाया तो कुछ कर्मचारियों की कमी व ट्रॉली सहित अन्य संसाधन न होने के कारण एक दिन के लिए लंबित कर दी गई।
विज्ञापन


पहले जारी किया था एकीकृत नंबर
नगर परिषद के तत्कालीन मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बैनीवाल ने पहले गंदगी के समाधान को लेकर एकीकृत नंबर जारी किया था, लेकिन इस नंबर पर प्राप्त शिकायतों का समाधान उचित तरीके से नहीं हो पाया। इस संबंध में वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद अध्यक्ष को सुझाव दिया कि वार्ड स्तर पर टीमों का गठन किया जाए और सफाई दरोगा तैनात किए जाएं ताकि शिकायत मिलते ही समस्या का भी तुरंत समाधान हो सके।
विज्ञापन


यह नंबर किए हैं जारी
वार्ड- जिम्मेदार कर्मचारी- मोबाइल नंबर
वार्ड एक से चार - तरूण- 7015828831
वार्ड पांच से आठ- जगतार- 8816982843
वार्ड 9 से 12- रमन- 7988499355
वार्ड 13 से 16 - सुरेंद्र राणा- 8390000008
वार्ड 17 से 20- गुलाब- 8168739761
वार्ड 21 से 24- दिवांशु- 8295439301
वार्ड 25 से 28- हिमांशु- 9991537649
वार्ड 29 से 32- नवजोत- 9034382106

वार्ड स्तर पर तैनात किए गए सफाई दरोगा से संसाधनों सहित कर्मचारियों के संबंध में जानकारी मिली है, जल्द ही इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा ताकि वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे।
- सुनील दत्त, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सदर, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें