पानीपत। सफाई और सीवर कर्मचारी नौ नवंबर को कुरुक्षेत्र में महा पुकार रैली करेंगे। इसमें मांगों को रखकर समाधान की मांग करेंगे। इसके लिए ऑल सफाई कामगार संघर्ष समिति ने सोमवार को हाली पार्क में बैठक की।
अध्यक्षता नरेश अठवाल ने की। जिसमें समानता, स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्य का महत्व बताया गया। मुख्य वक्ता नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य मुख्य संगठनकर्ता व दलित अधिकार मंच के राज्य सह संयोजक शिवचरण, दलित अधिकार मंच की जिला संयोजक पायल, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अमरीश त्यागी, टूरिज्म के राज्य प्रधान कश्मीर सिंह रहे। विचार गोष्ठी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगों को सशक्त रूप से सरकार तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों के सफाई व सीवर कर्मचारी नौ नवंबर को कुरुक्षेत्र में महा पुकार रैली में भाग लेंगे। राज्य सह संयोजक शिवचरण ने बताया कि कर्मचारियों ने सरकार से नियमितीकरण, ठेका प्रणाली का उन्मूलन, समान वेतन, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और स्थायी नियुक्ति जैसी बुनियादी मांगों को पूरा करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिछले साल 24 नवंबर को जींद में डीएससी समाज की रैली में सफाई कर्मचारियों के वेतन को 26 हजार करने की घोषणा की थी। लेकिन सरकार वायदे से पीछे हट रही है। यह रैली न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये लागू करना, पॉलिसी बना कर सभी सफाई व सीवर के कर्मचारियों को नियमितीकरण करना है। इस अवसर पर जनवादी महिला सीमित व दलित अधिकार मंच से प्रधान पायल, सर्व कर्मचारी संघ जिला कमेटी सदस्य कृष्ण बागड़ी, इकाई सचिव राजन, कैशियर सुरेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पार्क में उपस्थित सफाई व सीवर कर्मचारी। स्रोत : समिति