पानीपत। डेरा बाबा जोध सचियार में मंगलवार से तीन दिवसीय सालाना सत्संग समागम और बैसाखी पर्व मंगलवार को शुरू किया जाएगा। इसमें अमेरिका, कनाडा और देशभर से संगत बाबा के दर्शन करनेआएगी। करीब 250 लोग सोमवार शाम तक डेरे में आ चुके हैं।
तीन दिवसीय समागम में देशभर से रागी जत्थे, कथावाचक और हजूरी जत्थे गुरबाणी, कीर्तन दरबार, कथा कर संगत को गुरु के आदर्शों व शिक्षा से निहाल करेंगे। हर रोज समागम के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। विभाजन के समय पाकिस्तान स्थित डेरा बाबा जोध सचियार से एक ईंट लाए थे।
इसे पानीपत में स्थापित किया था। यहां हर वर्ष सालाना सत्संग समागत और वैशाखी पर्व मनाया जाता है। इस बार 14 से 16 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। समागत के पहले दिन शाम सात से 10:30 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें हजूरी रागी भाई कंवलजीत सिंह, डेरा बाबा जोध सचियार स े स्त्री सत्संग सभा, ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह, महिंद्र सिंह और दिल्ली से परमजीत सिंह खालसा कीर्तन दरबार सजाएंगे।