समालखा। चुलकाना धाम पर सोमवार को एकादशी पर श्याम बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और दक्षिण भारत के विभिन्न स्थानों से हजारों भक्त यहां पूजा-अर्चना पहुंचे। पार्किंग और अन्य व्यवस्था की कमी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा है। सड़कों पर खड़े वाहनोंं के कारण जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर श्याम बाबा के दर्शन कर मंगलकामना की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र पार्किंग और अन्य सुविधाओं का विकास करने की मांग की है। इससे यह तीर्थ स्थल और भी समृद्ध हो सके। साथ ही व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी तैनात रहा।