पानीपत। सनौली रोड को वंदे मातरम् चौक से बबैल नाके तक चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए खंभों को स्थानांनरित किया जाएगा। इस पर करीब 2.98 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने आगे आकर खंभे स्थानांतरित करने का वर्क ऑर्डर जारी करा दिया है।
सनौली रोड शहर की मुख्य सड़क है। यह पुराना हरिद्वार रोड है। सड़क चौड़ीकरण की लंबे समय से मांग की गई थी। बिजली के खंभे स्थानांतरित नहीं हो पा रहे थे। हालांकि पीडब्ल्यूडी ने सड़क के बीच में डिवाइडर बनाने का काम पूरा कर दिया है। अब खंभों को स्थानांतरित करने के लिए 2.90 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर जारी किया है। पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण से जाम से मुक्ति मिलेगी। ऐसे में लोगों का समय भी बचेगा। वहीं लोगों ने उनका आभार जताया है। सनौली रोड के अजीत सिंह और कर्मबीर ने बताया कि सड़क चौड़ी होने से लोगों को खुला रास्ता मिलेगा। इससे लोगों की सुविधा भी बढ़ेंगी।