फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से कई जगह आग सनौली प्रभारी भी झुलसे

विज्ञापन
पानीपत। मतलौडा में आंधी के बाद टूटा फैक्टरी का टीन। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा/सनौली। सोमवार रात तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इस बीच बिजली के तार टूटने से निकली चिंगारी और शार्टशर्किट से करीब 30 स्थानों पर आग लग गई। रात भर दमकल विभाग के सहयोग से पुलिस आग पर काबू पाने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन

सनौली क्षेत्र में 300 एकड़ में फानों में आग लगी। गांव नौल्था की एक फैक्टरी में आग लग गई। इनमें फैक्टरी मालिक का लाखों रुपये का नुकसान हुआ। सुबह तक आग पर काबू पाया गया। सिवाह गांव में पुलिस लाइन के पीछे स्थित हैचरी में आग लगी। हैचरी में काफी मुर्गियां जल गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मच्छरौली, चंदौली, निंबरी में कुराड़ फार्म के पास, माजरी, असलापुर, पसीना कलां में तीन स्थानों पर आग की घटनाएं हुई।
उधर, सनौली में खेतों में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास में सनौली थाना प्रभारी जगजीत सिंह भी झुलस गए। उनको दूसरे पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत आगजनी से दूर किया। सुबह होते होते दमकल विभाग ने सभी स्थानों पर आग पर काबू पा लिया। आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए एनएफएल व रिफाइनरी के दमकल विभागों की मदद ली गई।
विज्ञापन

इस बीच दमकल कर्मियों को रात 10 बजे गांव मनाना में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लोगों ने पहले से फाने में आग लगा रखी थी, जो आंधी में चारों ओर फैल गई। लोढ़ा बस्ती रोड पर आग को काबू करके ईख व गैस गोदाम को बचाया गया।

पानीपत। सनौली थाना एसएचओ जगजीत सिंह भी रात को आइ आंधी के बाद खेत में लगी आग को बुझाने गए तो उनके भी ?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें