फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिल्ली की श्रीराम लैब से भरवाए शहर की तीन मुख्य सड़कों के सैंंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत।नगर निगम ने विकास कार्याें में कमजोर गुणवत्ता की बार-बार मिल रही शिकायतों को देखते हुए दिल्ली की श्रीराम लैब्रोटरी से शहर की तीन मुख्य सड़कों के सैंपल भरवाए हैं। इसके लिए दिल्ली से लैब टीम सुबह करीब दस बजे नगर निगम कार्यालय पहुंच गई थी। अधिकारियों से विकास कार्याें का ब्योरा और क्षेत्र की जानकारी मांगी गई। जिसके बाद तीनों सड़कों से तीन तीन सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

इनमें बस स्टैंड से विजय चौक पर दादा पोता गेस्ट हाउस तक वाली दोनों तरफ से सड़क के तीन अलग अलग जगह से सैंपल लिए हैं। यह सड़क करीब 52 लाख रुपये से बनी थी। दूसरी सड़क सलारगंज गेट से लेकर देवी मूर्ति कॉलोनी को जाने वाली सड़क रही। करीब 50 लाख से बन रही सड़क निर्माणाधीन है। इस पर जितना काम हुआ है उसी में से सैंपल भरवाए गए हैं। तीसरी सड़क बाल विकास स्कूल से नहर बाईपास सड़क है। करीब 99 लाख से बनने वाली सड़क निर्माणाधीन है। एजेंसी संचालक और ठेकेदार को भी मौके पर बुलाया गया। नगर निगम के जेई अजय छौक्कर ने बताया कि लैब इंजीनियरों ने तीन सड़कों के सैंपल भरे हैं। इनमें सड़कों में निर्माण सामग्री की गहनता से जांच की जाएगी। एक सप्ताह तक रिपोर्ट आ जाएगी।
एक रैंपल की जांच करने का रेट 26 हजार
श्रीराम लैब से आए इंजीनियरों ने बताया कि एक सैंपल भरने, ले जाने, जांच और रिपोर्ट में करीब 26 हजार रुपये का खर्चा आता है। यह खर्च नगर निगम को वहन करना पड़ता है। एक सैंपल के लिए तीन जगह से कंक्रीट को काट कर उठाया जाता है। इसके लिए जेनरेटर और डि्रल मशीन की जरूरत होती है। इनकी रिपोर्ट एक सप्ताह तक आएगी। जिसमें सड़क की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की सटीक जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगर निगम के पास निगरानी टीम
किसी भी विकास कार्य में गुणवत्ता की जांच करने के लिए नगर निगम के पास अलग से थर्ड पार्टी की निगरानी टीम है। जो सभी विकास कार्याें का मौके पर जाकर निरीक्षण करती है और इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को देती है। किसी विकास कार्य में गुणवत्ता की शिकायत या अधिकारी खुद सामग्री की उच्च स्तरीय जांच कुरुक्षेत्र की एनआईटी या दिल्ली की श्रीराम लैब से सैंपल की जांच करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें