फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फिर लटका समालखा की फिरनी निशानदेही का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा की विवादित फिरनी की निशानदेही का मामला एक बार फिर से खटाई में पड गया। डाटा मिसमैच होने के चलते बुधवार को फिरनी की निशानदेही नहीं हो सकी।
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने निशानदेही के लिए पानीपत से पुराने रिकार्ड की सदर मसावी मंगवाने के लिए लिखा है। राजस्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगले सप्ताह सोमवार-मंगलवार तक सदर मसावी आने के बाद ही निशानदेही हो सकेगी। उधर, बुधवार को एसडीएम ने निशानदेही को लेकर जद्दोजहद कर रहे लोगों को कार्यालय में बुलाकर बयान दर्ज कर मामले से अवगत कराया। समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना के आदेश पर नगर परिषद द्वारा फिरनी की निशानदेही के लिए मंगलवार को सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया। लेकिन एसडीएम अमित कुमार व नायब तहसीलदार कैलाश चंद व कानूनगो अनूप सिंह की अगुवाई में देर शाम पांच बजे के बाद निशानदेही का काम शुरू हुआ। समालखा गांव की फिरनी के आसपास अवैध कब्जों के कारण निशानदेही के पत्थर गायब हो चुके हैं। 27 फीट चौड़ी फिरनी अवैध कब्जों के चलते कई जगह छह फीट तक संकुचित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें