प्रतियोगिता में विजेता टीम के साथ मुख्यातिथि व अन्य। शिक्षा विभाग
- फोटो : samvad
समालखा। जिला स्तरीय 59वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो बालिका वर्ग में समालखा खंड के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन से दूसरा स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में आयोजित की गई। अंडर-14 वर्ग में समालखा ने बापौली को 9-2 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की, जबकि अंडर-19 वर्ग में इसराना को 5-2 से पराजित कर विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया।
मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, करण पूनिया और रविंद्र आंतिल रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खो-खो खेल प्रभारी हरिओम शर्मा ने बताया कि तीनों आयु वर्गों की बालिका प्रतियोगिता में समालखा खंड ने जीत हासिल की है। साथ ही ओवरऑल रनर अप का खिताब बापौली ने अपने नाम किया। राकेश बूरा ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही खेलों में भी भाग लेना चाहिए। साथ ही खेल को खेल की भावना के साथ खेलना चाहिए।