फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा बार एसोसिएशन ने नहीं किया काम

विज्ञापन
मांगों को लेकर वर्क सस्पेंड के दौरान उपस्थित समालखा बार एसोसिएशन के सदस्य।
विज्ञापन
समालखा। समालखा बार एसोसिएशन के वकीलों ने शनिवार को लगातार चौथे दिन भी न्यायिक कार्यों से दूरी बनाए रखी और वर्क सस्पेंड जारी रखा। वकीलों के इस निर्णय के चलते क्रिमिनल और सिविल मामलों से जुड़े करीब 1200 लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस द्वारा रविवार तक संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की तो तो सोमवार की सुबह 10 बजे फुल हाउस मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा और आंदोलन को हरियाणा स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया जा सकता है। बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक रावल ने बताया कि समालखा थाना में एक अधिवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जबकि अधिवक्ता ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। यह मामला किसी एक अधिवक्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे वकील समुदाय के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।
एसोसिएशन का कहना है कि जब तक पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित नहीं की जाती और अधिवक्ता की शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक वकील न्यायिक कार्यों से दूर रहेंगे। प्रशासन की ओर से जल्द कदम न उठाए जाने की स्थिति में वर्क सस्पेंड को और बढ़ाने चेतावनी दी है। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सचिन छौक्कर ने बताया कि समालखा अदालत में प्रतिदिन करीब 300 क्रिमिनल और सिविल केसों की सुनवाई होती है, ऐसे में चार दिनों के वर्क सस्पेंड के कारण लगभग 1200 मामलों से जुड़े लोगों को न्यायिक कार्यों में बाधा का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अदालत में पहले से ही करीब चार हजार केस लंबित हैं और वकीलों के कार्य से दूर रहने से न्याय व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो रही है। इस मौके पर सचिव अनिल शर्मा, सह सचिव गुरजीत गाल्याण, कैशियर अभीत छोक्कर, सुमनदीप सहरावत, पूर्व प्रधान मांगेराम रावल, प्रदीप रुहल, मुकेश कहराना, प्रदीप दुहन, जसबीर, अरुण मलिक, विकास भारद्वाज, सरवर छोकर, रविंद्र गाल्याण, राकेश शर्मा, मुकेश शर्मा, जयपाल व प्रमोद भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें