चुनाव आयोग में कॉकरोच जनता पार्टी के पंजीकरण के लिए जाते एडवोकेट सुधीर जाखड़। स्रोत : स्वयं
पानीपत। शहर में राह चलते लोगों पर हमला करने और दूसरे अपराध के विरोध में संत, वकील और शिक्षाविद् एकजुट हो गए हैं। जीटी रोड स्थित आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को संत गोपाल दास ने वकीलों और शिक्षाविद् साथ बैठक कर शहर में लोगों पर हो रहे हमलों व अन्य अपराधों पर चिंता जाहिर की।
संत गोपाल दास ने सेक्टर-29 थाना पुलिस पर कार चालकों की गुंडागर्दी पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन ने ऐसे लोगों की कोर्ट में किसी प्रकार की पैरवी न करने की बात कही है। उन्होंने इसके लिए पूरे हाउस की बैठक में इसका फैसला लेने की बात कही है।
गोसेवक संत गोपाल दास ने कहा कि वे पिछले दिनों गाड़ी से जा रहे थे। सेक्टर-थाना क्षेत्र में एक कार सवार ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी और फिर उनकी पिटाई की। जब उनके साथी ने बीच बचाव करना चाहा तो उन पर भी हमला कर दिया। उन्होंने इस मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसी तरह पिछले दिनों मॉडल टाउन में रास्ता मांगने पर एक वकील पर हमला कर दिया था। इसके अलावा शहर में चोरी और झपटमारी की घटना हो रही हैं।
स्कूल के प्रधान रणदीप आर्य ने कहा युवा आज मोडिफाई मोटरसाइकिल, कार और ट्रैक्टर लेकर घूम रहे हैं। यह समाज के लिए ठीक नहीं है।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सुरेंद्र दूहन ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन इसके लिए जल्द ही हाउस की बैठक बुलाएगा। इसमें इस तरह के मामलों में आरोपियों की पैरवी कोर्ट में न करने की बात रखी जाएगी। इसके बाद कोई वकील ऐसे लोगों की पैरवी करेगा तो उनके खिलाफ बार फैसला लेगा। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के सचिव संदीप शांडिल्य, वरिष्ठ अधिवक्ता वैभव देशवाल और नीरज नरवाल मौजूद रहे। ब्यूरो
चुनाव आयोग में कॉकरोच जनता पार्टी के पंजीकरण के लिए जाते एडवोकेट सुधीर जाखड़। स्रोत : स्वयं