फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंफ्यूज भाजपा लाई किसान, मजदूर व आढ़ती विरोधी तीन अध्यादेश, 21 को प्रदेश भर में होगा प्रदर्शन- सैलजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की ओर से किसानों के लिए लाए गए तीन अध्यादेशों के विरोध में लघु सचिवालय के सामने फ्लाईओवर के नीचे किसानों और आढ़तियों का धरना लगातार चौथे दिन जारी रहा। शुक्रवार को समर्थन में कांग्रेस प्रदेेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा मौके पर पहुंची और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि तीनों अध्यादेश जनविरोधी हैं। जिसके चलते आज प्रदेश का किसान, आढ़ती व मजदूर सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के एक कंफ्यूज सरकार है, लेकिन कांग्रेस पार्टी किसानों के इस संकट की घड़ी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पानीपत की पांचों अनाज मंडियों के आढ़तियों ने शुक्रवार अपनी हड़ताल रखी और पानीपत की मंडियों के आढ़ती भी पुल के नीचे ही किसान संगठनों के धरने में बैठे रहे।
विज्ञापन

शैलजा ने कहा कि मोदी सरकार देश में हर क्षेत्र का निजीकरण कर रही है और उनको देश की बड़ी 15-20 कंपनियों को सौंपा जा रहा है। किसानों का दर्द व उनकी समस्या सुनने की बजाये उन पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। हालांकि सरकार चाहती तो किसान संगठनों से बातचीत करके हल निकाल सकती थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने ऐसा नहीं करके किसानों पर 307 के मुकदमे दर्ज करवाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी इन तीनों अध्यादेशों के विरोध में प्रदेशभर में 21 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें नवनियुक्त हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल शामिल होंगे।
इसके साथ कुमारी शैलजा ने जीटी रोड पुल के नीचे ही धरना दे रहे हटाए गए पीटीआई शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि भाजपा-जजपा सरकार की नीयत ठीक होती तो पीटीआई शिक्षकों को कोई ना कोई रास्ता निकाला जा सकता था, लेकिन सरकार की मंशा ही ठीक नहीं है।
विज्ञापन

इस दौरान धरने को अन्नदाता किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश दहिया, अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान धर्मबीर मलिक, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान, पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग, कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। वहीं कुमारी शैलजा के आने से पहले सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कश्मीर सिंह, सचिव अमरीश त्यागी, उपप्रधान राजपाल व कैशियर सुरेंद्र मलिक ने धरने में पहुंचकर किसानों व आढ़तियों को अपना समर्थन दिया।
यमुना में डूबे लोगों के परिजनों को दी सांत्वना
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा शुक्रवार को गांव जलमाना में सुशील कुमार के आवास पर पहुंची और उन्होंनेे यमुना मे डूबने से हुई उनकी पत्नी सोनिया, लड़के सागर व लड़की पायल और पड़ोस की युवती सरिता और दो रिश्तेदारों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उसके उपरांत वे असंध रोड जाटल स्थित जीडी गोयंका स्कूल पहुंची और वहां पर पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन व स्कूल के चेयरमैन अतुल जैन ने कुमारी सैलजा का स्वागत किया। कुमारी सैैलजा का कांग्रेेस नेता संजय अग्रवाल की पसीना रोड़ स्थित फैक्टरी में भी पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक की और 21 सितंबर के धरने प्रदर्शन पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें