फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सहस्त्र गीता कंठनाद कुरुक्षेत्र में 27 और 28 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 27 और 28 मार्च 2026 को सहस्त्र गीता कंठनाद आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों के लिए एलएनटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन पानीपत में बैठक की गई। संचालन मनीषा वत्स ने किया।
विज्ञापन

कॉलेज की चेयरपर्सन एवं उत्तरांचल प्रभारी (गीता परिवार) मीनाक्षी गुप्ता ने कहा कि सहस्त्र गीता कंठनाद समाज में नैतिक चेतना को जागृत करने का विराट अभियान है।
आज के चुनौतीपूर्ण समय में जब युवा दिशा भ्रमित हो तब गीता का शाश्वत संदेश उन्हें आत्मविश्वास, संयम और कर्तव्य निष्ठा का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में 12 देश और देश के 22 राज्यों से साधक शामिल होंगे। एक ही स्वर में गीता के श्लोकों का उच्चारण करेंगे। इस अवसर पर सीमा गोयल, मीनू गोयल, डॉ. बलजीत, डॉ. दर्शन धीमान, डॉ. सुदेश हुड्डा, सोनिया बंसल, कमल शर्मा, सत्यनारायण, गोविंद व प्रदीप मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें