पानीपत। सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन सायं पांच बजे शुरू होगा, इसमें धर्म गुरु अपना संदेश देंगे। मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की जड़ों को और मजबूत करने के लिए विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समाज के प्रबुद्ध लोग धर्म, संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखेंगे। संवाद