गांव बापौली में सहकार भारती के जिला पदाधिकारियों की बैठक में जिला प्रधान सुरेंद्र छौक्कर संबोधि
सनौली। बापौली गांव स्थित सहकार भारती के जिला पदाधिकारियों की बैठक जिला प्रधान सुरेन्द्र छौक्कर की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक दायित्व और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिला प्रधान सुरेंद्र छौक्कर ने कहा कि केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा करना ही सच्चा समाज धर्म है। दूसरों की मदद करने से मनुष्य पुण्य का भागी बनता है, इसलिए सभी को समाज सुधार के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक और संस्कारित युवा ही देश को नई दिशा और नई शक्ति प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला उपप्रधान रामेहर खैंची, प्रवेश कश्यप एडवोकेट, प्रशिक्षण प्रमुख पूजा वर्मा, महेंद्र सिंह जलमाना, संगठन प्रमुख अनिल रावल, प्रवेश रावल, बिजेंद्र मास्टर व मदनमोहन शर्मा उपस्थित रहे।
गांव बापौली में सहकार भारती के जिला पदाधिकारियों की बैठक में जिला प्रधान सुरेंद्र छौक्कर संबोधि