बैठक करते सेक्टरवासी। स्रोत : आरडब्ल्यूए
पानीपत। सेक्टर-सात की आरडब्ल्यूए ने ताऊ देवीलाल पार्क की डीपीआर और वर्क ऑर्डर देने की मांग की है। आरडब्ल्यूए ने इसके लिए नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज को पत्र लिखा है। आरडब्ल्यूए ने इसके साथ सेक्टर-छह और सात में सफाई की मांग उठाई है। हुडा सेक्टर के संयोजक बलजीत सिंह ने कहा कि ताऊ देवीलाल पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने करीब 4.95 करोड़ का वर्क ऑर्डर दिया है।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने इसका शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि सेक्टर-7 आरडब्ल्यूए के प्रधान मास्टर रणधीर सिंह को इसका पूरा विवरण और वर्क ऑर्डर की कॉपी दी जाएं। वे डीपीआर के अनुसार ही काम की देखरेख कर सकें। उन्हाेंने कहा कि सेक्टर-छह और सात में सफाई के उचित प्रबंध नहीं हैं। जगह-जगह कूड़ा पड़ा है और सीवर भी जाम रहते हैं। सीवर लाइन के साथ मैनहोल की भी सफाई कराई जाएं। सेक्टर-7 में जिम के पीछे 45-46 मीटर की सड़क बरानी प्रस्तावित है। इसका वर्क ऑर्डर के बाद भी काम शुरू नहीं किया जा सका है। सामुदायिक केंद्र का काम पिछले छह महीने से निर्माण कार्य बंद है। अधिकारियों को इसे शुरू कराने की कई बार मांग की है। बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।