संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दयाल सिंह महाविद्यालय में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सहयोग से वीरवार को दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्विज, एकल नाटक, भाषण, काव्य पाठ, पेंटिंग, नृत्य, गायन और वाद्य यंत्र वादन जैसी विधाएं शामिल रहीं। भाषण में रुद्रांत पंत प्रथम, अमन कुमार द्वितीय और स्मृति तृतीय रही। वहीं मिमिक्री में अयेष्ना प्रथम, वंश द्वितीय और वेदिका तृतीय रही। इसके अलावा एकल नाटक में दिया प्रथम रही।
प्राचार्या डॉ. आशिमा गक्खड़ ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में निखार लाने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वासी और सशक्त बनाती हैं। उन्होंने कहा कि यह मंच विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर प्रदान करता है। इसके अलावा, युवा कल्याण एवं सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता युवाओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार करती हैं। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य है कि ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों को न केवल कॉलेज स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय मंच पर भी अवसर प्रदान किए जाएं। मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम-
- भाषण : रुद्रांत पंत प्रथम, अमन कुमार द्वितीय और स्मृति तृतीय।
- मिमिक्री : अयेष्ना प्रथम, वंश द्वितीय और वेदिका तृतीय।
- एकल नाटक - दिया प्रथम, कनिष्ठा द्वितीय और मनसा तृतीय।
-पेंटिंग : महक प्रथम, ईशिता द्वितीय और अनुशा तृतीय।
- प्रश्नोत्तरी : अक्षिता प्रथम, ईशिका द्वितीय और हैनी शर्मा तृतीय।
- कविता पाठ : हैनी शर्मा प्रथम, अमन कुमार द्वितीय और सारा जैन तृतीय।
- रंगोली- यशिका प्रथम, आरजू द्वितीय और ऋतु यादव तृतीय।
- फोटोग्राफी - जाह्नवी प्रथम, हर्ष द्वितीय और आशीष तृतीय।