फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्ट्रीट लाइटिंग पर खर्च होंगे 40.97 करोड़, दिव्य नगर योजना के तहत मिली मंजूरी

विज्ञापन
महीपाल ढांडा।
विज्ञापन
आधुनिक एलईडी लाइटों के साथ बनेगा सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सिस्टम, एक ही केंद्र से होगी निगरानी निगम को अपने हिस्से के 20.48 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। औद्योगिक शहर पानीपत की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अब आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था विकसित की जाएगी। प्रदेश सरकार ने दिव्य नगर योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम और सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) स्थापित करने के लिए 40.97 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही, परियोजना के लिए 20.48 करोड़ रुपये आवंटित करने को भी मंजूरी दी गई है।

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सहमति के बाद यह स्वीकृति जारी की गई है। इस परियोजना से शहर के शहरी बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के साथ रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से प्रस्ताव और अनुमानित लागत सरकार को भेजी गई थी।
विज्ञापन


परियोजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों, चौराहों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ सीसीएमएस तकनीक विकसित की जाएगी, जिसके माध्यम से स्ट्रीट लाइटों की निगरानी और संचालन एक ही केंद्र से किया जा सकेगा। इससे खराब लाइटों की पहचान कर उनकी मरम्मत समय पर कराई जा सकेगी।
बेहतर रोशनी से रात के समय आम नागरिकों, कामकाजी लोगों और विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। परियोजना में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम आयुक्त को यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्माण कार्य निगम के अधिकृत और अनुमोदित क्षेत्र में ही कराया जाए।

50 प्रतिशत राशि नगर निगम को करनी होगी खर्च
परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 40.97 करोड़ रुपये है। इसमें से 50 प्रतिशत यानी करीब 20.48 करोड़ रुपये नगर निगम को अपने कोष से खर्च करने होंगे। दिव्य नगर योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार निगम राज्य सरकार के हिस्से की राशि मिलने से पहले अपने हिस्से की धनराशि का उपयोग करेगा। राज्य सरकार की ओर से शेष राशि वास्तविक कार्य, निर्धारित प्रक्रिया और मांग के आधार पर जारी की जाएगी।



विद्युत और सुरक्षा मानकों का करना होगा पालन

शिक्षा मंत्री ने बताया कि परियोजना के तहत सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा। पूरा कार्य विद्युत अधिनियम-2003, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के सुरक्षा विनियमों, राष्ट्रीय विद्युत संहिता और संबंधित बीआईएस मानकों के अनुरूप कराया जाएगा। एलईडी लाइटों की स्थापना के साथ अर्थिंग, विद्युत सुरक्षा और संचालन संबंधी मानकों का भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग और केंद्रीकृत निगरानी व्यवस्था स्थापित होने से शहर में प्रकाश व्यवस्था अधिक प्रभावी और ऊर्जा दक्ष बनेगी। इससे रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलने के साथ शहरी सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें