फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पशु व्यापारी पर नशीला स्प्रे कर छीने 1.10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत से पैसे भैंस बेचने की रकम लेकर जा रहे एक पशु व्यापारी को नशीला पदार्थ सुघांकर 1.10 लाख रुपये छीन लिए। पशु व्यापारी को चार घंटे के बाद होश आया। अभी व्यापारी का शामली में इलाज चल रहा है। उसके होश में आने के बाद पुलिस उसके बयान दर्ज करेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे एक युवक शामली रोड पर भास्कर स्कूल के सामने सड़क किनारे कच्ची खाई में अर्ध बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। होश आने पर युवक ने बताया कि उसका नाम दिलनवाज है तथा सहारनपुर के ननौता का रहने वाला है। वह पशु व्यापारी है। दोपहर करीब 12 बजे वह पानीपत से 1.10 लाख रुपये लेकर मोटरसाइकिल पर घर के लिए चला था। शामली बाइपास के पास पीछे से आई एक कार ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया तथा चेहरे पर नशीला स्प्रे मार दिया। काफी देर तक वह मोटरसाइकिल पर लेटा रहा। फिर वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसकी जेब से 1.10 लाख रुपये चोरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें