फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ और जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर किया फ्लैग मार्च

Sun, 19 Mar 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। आरपीएफ और जीआरपी ने जाट समाज के ऐलान को देखते हुए पानीपत रेलवे स्टेशन समेत क्षेत्र के दूसरे रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी ने फ्लैग मार्च भी किया। स्टेशन से लेकर रेलवे कॉलोनियों तक मेें मार्च निकाला गया।
जाट समाज के लोगों ने 20 मार्च को दिल्ली कूच की घोषणा की थी। इसके बाद रेलवे मंत्रालय ने प्रदेश के सभी स्टेशनों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया। पानीपत रेलवे स्टेशन जंक्शन होने के कारण यहां पर पुलिस बल भेजा गया। स्टेशन की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त रेलवे पुलिस ने रेलवे पुलिस स्पेशल फोर्स मंगवाई गई है। रेलवे पुलिस फोर्स हर घंटे चेकिंग कर रही है। जीआरपी के जवान अपने 20 सीसीटीवी कैमरों से स्टेशन की हर हरकत पर नजर जमाए हैं।
विज्ञापन

जीआरपी ने अपने 12 स्टेशनों पर भेजे जवान
जीआरपी ने सुरक्षा के लिए अपने क्षेत्र में पड़ने वाले सभी 12 स्टेशनों पर अपने 44 जवान तैनात कर दिए थे। हंगामे की आशंका को देखते हुए हर स्टेशन पर दो से चार जवानों की तैनाती की गई है। इन 44 जवानों के अलावा सात जवान रिजर्व में हैं।

रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी जगह फ्लैग मार्च किया गया है। सभी स्टेशनों पर जवान तैनात हैं। निदेशालय के सख्त आदेश है कि कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह हुड्डा, थाना प्रभारी, आरपीएफ पानीपत।

अगले आदेश तक गावों में नहीं ठहरेंगी बसें
पानीपत। जाटों का आरक्षण तेज होने के कारण पानीपत रोडवेज डिपो की सभी बसों का ठहराव पानीपत बस स्टैंड में ही करने का निर्णय लिया गया था। अधिकारियों के अनुसार तय किया गया है कि रात में गांवों में खड़ी होने वाली बसों को रविवार से बस स्टैंड में खड़ा किया जाए। इसके साथ ही शाम छह बजे के बाद जिले के किसी भी गांव में बसों को नहीं भेजा जाएगा। हालांकि, सुबह होते ही सरकारी बस सेवाएं अपने नियमित समय से गांवों में जाएंगी। शाम के छह बजे के बाद किसी भी गांव में बस नहीं जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें