फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कबड्डी प्रतियोगिता में रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीता रजत पदक

Sun, 19 Oct 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विजेता टीम के साथ आयोजक औरकोच जोगिंद्र नंबरदार। कोच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-19 आयु वर्ग में रजत पदक और अंडर-14 आयु वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 10 अक्टूबर को हिसार जिले में आयोजित की गई थी जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर पदक हासिल किए हैं। रॉयल स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच जोगिंद्र नंबरदार की देखरेख में खिलाड़ी अभ्यास कर रही हैं जिससे वह जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर चुकी हैं। एकेडमी में पहुंचने वाली सभी खिलाड़ियोंं ने कई साल तक मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया है।
विज्ञापन

कोच जोगिंद्र नंबरदार ने बताया कि उनकी एकेडमी की खिलाड़ियों ने हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दो अलग आयु वर्ग में रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया है। पांच साल से उनके पास लगभग 40 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में कबड्डी मैदान न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसे देखते हुए कोच ने खिलाड़ियों के साथ मिलकर गांव के राजकीय स्कूल में कबड्डी मैदान का निर्माण किया। उसके बाद खिलाड़ियोंं को वहां पर प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें