कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करती प्रधानाचार्या भव्या शर्मा। संवाद
समालखा। डीएवी पब्लिक स्कूल में गांधी सदन की ओर से दिवाली पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ हनुमान चालीसा के साथ हुआ। नौवीं की मानसी, स्नेहा, तमन्ना व पांचवीं की काव्या ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रधानाचार्य भव्या शर्मा ने पुरस्कृत किया। इसी क्रम में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई जिसमें विद्यार्थियों ने सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दयानंद सदन ने प्रथम, विवेकानंद सदन द्वितीय व टैगोर सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संवाद