फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कबड्डी में रॉयल एकेडमी ने जीता स्वर्ण

Wed, 27 Aug 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बुड़शाम गांव के स्टेडियम में कबड्डी विजेता टीम के साथ कोच और अन्य। संस्थान
विज्ञापन
खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेलोंं में हुआ चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में रॉयल एकेडमी डाहर गांव ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता जिले के बुड़शाम गांव के स्टेडियम में आयोजित की गई थी। अंडर-14, 17 और 19 की श्रेणी में लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। डाहर ने मुकाबले में इसराना खंड की टीम को मात देकर पदक हासिल किया है। साथ ही इन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयन हो गया है।
कोच जोगिंद्र नंबरदार की देखरेख में खिलाड़ी सुबह-शाम मैदान में पहुंचकर अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले भी खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर चुके हैं। पांच साल से कबड्डी खिलाड़ी पदक हासिल करने के लिए पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच जोगिंद्र नंबरदार ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उनके खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन करते हुए तीनोंं श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता में अंडर-14 में नीशिका, अंडर-17 में प्रीति और अंडर-19 में वंशिका को बेस्ट रेडर के खिताब से नवाजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें