फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ई-बसों के रूट तय, जिले के गांवों, शहरों और शामली तक जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ई-बस शहर के साथ जिले के गांवों, साथ लगते शहरोंं और उत्तर प्रदेश के शामली तक चलेंगी। रोडवेज ने अप्रैल महीने में मिलने वाली 45 ई-बसों के लिए नए रूट तैयार कर दिए हैं। ई-बसों के चलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ चार्जिंग स्टेशन भी जल्द ही चालू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में पांच ई-बसें हैं। इनको सिवाह बस स्टैंड से टोल प्लाजा तक चलाया जा रहा है। सिटी बस में यात्रियों का आना-जाना आसान हो गया है। डिपो में 45 और ई-बसों के आने का प्रस्ताव है। इन बसों के अप्रैल महीने के अंतिम सप्ताह में शामिल करने की तैयारी है।

बॉक्स
ये हैं संभावित रूट :
सिवाह से अंसल सिटी :
इस बस से नांगल खेड़ी, अनाज मंडी, गोहाना रोड और सेक्टर 13-17 तक 16 जगह बस का ठहराव तय किया गया है। पुराना बस अड्डा से समालखा : पुराना बस अड्डे से समालखा जाने वाली बस पुलिस लाइन, मच्छरौली, गीता कॉलेज, सिविल अस्पताल समालखा, मनाना व जौरासी गांव सहित 21 जगह ठहराव निश्चित किए गए है।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड से सफीदों :
यह बस असंध रोड, सौदापुर गांव, खुखराना गांव, थर्मल, ऊंटला, भालसी, मतलौडा व नारा गांव समेत 17 जगह ठहराव निश्चित किए हैं।
पुराना बस स्टैंड से इसराना :
इस रूट पर डाहर गांव, नौल्था गांव और डिडवाड़ी मोड आदि जगहों पर बस का ठहराव निश्चित किया है।
पुराना बस स्टैंड से घरौंडा :
इस रूट पर जीटी रोड टोल, शिमला मौलाना गांव, बोहली गांव, बाबरपुर समेत कई जगहों पर ठहराव निश्चित किए गए है।
पुराना बस स्टैंड से सौंधापुर :
इस रूट पर बस जाटल गांव, सुताना गांव समेत कई जगहों पर ठहराव निश्चित किए गए है।

वर्जन
डिपो में 45 ई-बसें अप्रैल के अंत तक शामिल की जाएंगी। इनके लिए रूट तैयार कर दिए हैं। पानीपत के आसपास के शहरों तक बसों का संचालन किया जाएगा। पांच ई-बसें फरवरी 2024 से सिटी बस के रूप में चल रही हैं। इनसे अब तक 2.46 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है।
विज्ञापन

विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें