फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल में रोज हाउस ने जीती प्रतियोगिता

Thu, 17 Dec 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हरे कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को इंटर हाउस वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


फाइनल में रोज हाउस ने मैरीगोल्ड को हराकर परचम फहराया। प्रबंधक सुभाष वर्मा ने कहा कि खेलों से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। साथ ही टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल दोनों की कैरियर निर्माण के लिए आवश्यक हैं। इसलिए स्कूल में शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन


प्रिंसिपल पुष्प ठाकुर ने कहा कि जीवन में आगे बढने के लिए आत्मविश्वास आवश्यक है और खेलों से आत्मविश्वास का गुण पैदा होता है।

पहले मैच में मैरीगोल्ड ने लोटस हाउस को हराया जबकि दूसरे में रोज हाउस ने शानदार प्रदर्शन से लिली हाउस को हरा दिया। फाइनल में मैरीगोल्ड और रोज हाउस का मुकाबला शानदार रहा और दोनों के बीच कांटे की टक्कर थी।
विज्ञापन


जिसमें रोज हाउस ने जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। शिक्षक देवेन्द्र, शैलेन्द्र ने निर्णायक मंडल तथा प्रदीप ने टाइम कीपर की भूमिका का बखूबी निर्वहन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें