फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से रोहतक और जींद रोड बंद, पांच किमी लग रहा लंबा जाम

विज्ञापन
पानीपत। पानीपत रिफाइरी रोड पर लगा हुआ ट्रको व कारों का जाम। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
शहर के दो स्टेट हाईवे की नहरों पर हो रहे पुल निर्माण होने से रोडवेज बसों को रोहतक आने-जाने के लिए रोहतक बाईपास और लोकल रूट का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। वहीं जींद से आने वाले वाहन चालकों को गांवों की सड़कों से होकर पानीपत आना पड़ रहा है। ये स्थिति पिछले एक सप्ताह से होने से लोगों में नाराजगी हैं। प्रशासन ने तीन दिन में पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया था, अब तक 50 प्रतिशत ही पुल का निर्माण कार्य हो पाया है। स्टेट हाईवे पर पुल के पास मिट्टी के ढेर लगे रहने से पुल से वाहनों का आवागमन को रोक दिया गया। प्रशासन ने गांव बिंझौल के पास और एनएफएल नाका के पास दिल्ली पैरलल नहर पर बेरिकेड्स लगा दिए। वाहन चालकों को ऐसी स्थिति का एक सप्ताह और सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इन रूट का करना पड़ रहा है इस्तेमाल
गोहाना रोड को एनएफएल नाके के पास से बंद कर दिया गया है। रोहतक की ओर जाने वाले वाहनों को रिफाइनरी रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है। रिफाइनरी की ओर से आने वाले वाहन भी इसी रोड से आते हैं। वाहन रोहतक जाने के लिए महराणा गांव के लोकल रोड और सिवाह गांव रोड पर पहुंचकर रोहतक बाइपास पर चढ़ रहे हैं। ऐसे में पांच- पांच किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद नहीं रहे। वाहन चालकों को खुद वाहन छोड़कर जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
सात किलोमीटर का सफर तय करने में लग रहे दो घंटे
गांव डाहर से पानीपत शहर 7 किलोमीटर दूर है। रोहतक की ओर से आने वाले वाहन चालकों को पानीपत शहर में आने के लिए महराणा से होते हुए सौंधापुर और फिर जाटल रोड पर आना पड़ रहा है। इस दौरान गांव महराणा, सौंधापुर रोड और जाटल रोड पर जाम की भयंकर स्थिति उत्पन्न हो रही है। गांव डाहर से सिवाह गांव तक रोहतक बाईपास पर भयंकर जाम लग रहा है । जो वाहन रिफाइनरी की ओर से दिल्ली जा रहे थे वो गांव सिवाह के पास चौराहे पर जाम में फंस रहे हैं। वाहन चालकों को सात किलोमीटर का सफर तय करने में दो घंटे का वक्त लग रहा है।
विज्ञापन

असंध रोड पर भी जाम की स्थिति
चार दिन से असंध नाका चौकी के पास नहर पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। अबा तक पुल चालू नहीं हुआ है। जींद की ओर से आने वाहन चालकों को सौंधापुर और जाटल से होते हुए शहर में आना पड़ रहा है। इस कारण यहां पर जाम की भयंकर स्थिति रहती है। पिछले 10 दिनों से यहां वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है।
एक सप्ताह और रहेगी परेशानी
असंध रोड और गोहाना रोड पर नहरों पर पुल के निर्माण कार्य से तीन स्टेट हाइवे जाम की जकड़न में है। असंध रोड पर चार दिन से वाहनों का आवागमन बंद है। वहीं दूसरी ओर अब गोहाना रोड पर भी पुल का निर्माण कार्य भी काफी धीमी गति से चल रहा है। इन दोनों रोड पर एक सप्ताह और वाहन चालकों को परेशानी रह सकती है।
वर्जन-
जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने का कर रहे हैं प्रयास: सैनी
नहरों के पुल के निर्माण कार्य में समय लग रहा है। मार्च के शुरू तक पुल का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। पुल का निर्माण कार्य तेजी हो रहा है। बीएंडआर पुल का निर्माण कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

सुरेश सैनी, एक्सईएन, नहरी एवं सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें