फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के धागे से विदेशों में बन रही शर्ट और टी-शर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगीन धागा उत्पादन में विश्व में नंबर वन स्थान हासिल करने के बाद अब पानीपत फाइनर यानि पतला धागा बनाने में देश में नंबर वन हो गया है। दो साल पहले तक पानीपत में बनने वाला धागा 10 से 30 काउंट हो गया है। ये जर्मनी से मिली अत्याधुनिक मशीनों से पानीपत पहले से तीन गुना कम पतला धागा बना रहा है। अब पानीपत के धागे से जर्मनी, अमेरिका, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और यूरोप के कई देशों में टी शर्ट और शर्ट बनाई जा रही है। ये पानीपत के उद्यमियों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। इससे उद्यमी काफी उत्साहित भी हैं। अब उद्यमियों की मांग है कि पानीपत में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए स्किल को डेवलप करने के लिए इंस्टीट्यूट शुरू किया जाए, ताकि उद्यमियों को यहीं पर प्रशिक्षित श्रमिक मिल जाएं। उद्यमियों को दिल्ली, मुंबई और कोलकता की ओर ना जाना पड़े।
विज्ञापन

जर्मनी से मिली 110 यार्न उद्योगों को 1200 मशीन मिली हैं। एक मशीन एक दिन में बिना पानी के इस्तेमाल के 30 लाख किलोग्राम धागे का उत्पादन करती है। जबकि इटली 15 लाख किलोग्राम धागे का उत्पादन प्रतिदिन करता है। इटली को पछाड़कर पानीपत विश्व में नंबर वन हो चुका है। भू-जल प्राधिकरण पानीपत के लगातार गिर रहे भू जल स्तर को लेकर काफी चिंतित है। पानीपत का समालखा और बापौली क्षेत्र डार्क जोन में भी आ चुका है। उद्यमी एक दिन में 4 करोड़ लीटर पानी का दोहन करते हैं। इसलिए यार्न उद्यमियों ने भू जल को बचाने के लिए जर्मनी से उन मशीनों को खरीदा जिससे बिना पानी के इस्तेमाल के धागे का उत्पादन हो रहा है।
पहले पानीपत के धागे से बनती थी बेडशीट और पिल्लो कवर
पहले पानीपत के उद्यमी मोटे धागे का उत्पादन अधिक करते थे। इस धागे का देश और विदेशों में बेडशीट बनाने में अधिक इस्तेमाल होता था। उद्यमियों ने विदेशों में तमाम प्रकार की ट्रेनिंग लेकर पानीपत में पतले धागे का उत्पादन शुरू किया। अब पानीपत के धागे से टी शर्ट और शर्ट बन रही है।
विज्ञापन

हमने यार्न उत्पादन में इतिहास रचा है: सचदेवा
रंगीन धागा बनाने में पानीपत विश्व में नंबर वन है। हमने इटली को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया है। अब हम पतला धागे बनाने में देश में नंबर वन हो गए है। हमारे धागे से विदेशों में टी शर्ट और शर्ट भी बन रही है। ये हमारे लिए गौरव की बात है। पानीपत एक दिन में 30 लाख किलोग्राम रंगीन धागे का उत्पादन कर रहा है।
विज्ञापन

प्रीतम सचदेवा, प्रधान यार्न एसोसिएशन पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें