नामुंडा नहर पुल से करीब एक किलोमीटर की दूर वीरवार की रात मांडी इसराना रोड पर कार में सवार पांच बदमाशों ने चालक की कनपटी पर पिस्तौल अड़ाकर उसका एक हजार पेटी शराब से लदा कैंटर लूट लिया। उसे उतारकर अपनी होंडा सिटी कार में बैठाया, लेकिन कुछ दूर जाकर बदमाशों की कार का टायर पंक्व्चर हो गया। जिस पर बदमाशों ने चालक से चार हजार रुपये और मोबाइल लूटकर कार से उताकर खेतों की ओर भगा दिया और होंडा सिटी कार में आग लगा दी। पुलिस ने शराब से लोड गाड़ी को बाद में शाहबाद से बरामद कर घदिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इस वारदात को अंजाम देने में एक युवती भी शामिल रही।
पानीपत की संजय कालोनी शुगर मिल निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि वह अपने कैंटर से ट्रांसपोटेऱशन का काम करता है। खुद ही कैंटर चलाता भी है। गत 28 जनवरी को चुलकाना रोड पर शराब फैक्टरी से गाड़ी में शराब लोड की थी और हिसार लेकर जा रहा था। जब शाम करीब पांच बजे नामुंडा नहर पुल से एक किलोमीटर आगे मांडी इसराना रोड पहुंचा तो पीछे से आई एक होंडा सिटी कार ने ओवरटेक किया। इसके साथ ही होंडा सिटी उसकी कार के आगे आकर रुक गई, जिस पर उसे भी अपना कैंटर रोकना पड़ा। इतने में होंडा सिटी कार से पांच बदमाश उतरे और उसके कैंटर में जबरन सवार हो गए। एक बरमाश ने कनपटी पर पिस्तौल अड़ी दी। उसे कैंटर से उतारा और होंडा सिटी कार मेें बैठा लिया। दो बदमाश उसके कैंटर लेकर कार के पीछे-पीछे चलने लगा। कार मांडी से पलडी रोड पहुंचा तो होंडा सिटी कार के टायर पंक्चर हो गया। जिस पर बदमाशों ने करीब डेढ़ घंटे तक बैठाए रखा। एक बदमाश दूसरे व्हीकल का इंतजाम करने की बात कह कर चला गया। दो बदमाशों ने उसे चार हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इतने में बगैर नंबर प्लेट की बाइक में सवार होकर एक युवती मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों बदमाशों ने उसे कार से उतारा और कहा कि खेत में भाग जाए नहीं तो गोली मार देंगे।
बदमाशों ने नकदी और मोबाइल फोन लूटा, लेकिन मोबाइल का सिम निकाला और उसे तोड़कर फेंक दिया। इसके बाद मोबाइल फोन वापस कर दिया। नकदी ले गए।