फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराब पार्टी करने के लिए ठेके पर की थी लूट, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-3 ने खुखराना गांव में शराब के ठेके पर लूट की वारदात के मामले में नारा गांव के दो बदमाशों को शुक्रवार को सौदापुर गांव के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है। नारा गांव के साहिल व सुमित ने तीन दिन पहले अपने साथियों के साथ शराब पार्टी के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के खुखराना गांव के शराब ठेके पर चार-पांच युवकों ने लूटपाट की थी। उन्होंने सेल्समैन राहुल के साथ मारपीट कर ठेके से दो बोतल अंग्रेजी शराब और गल्ले से 2470 रुपये लूट लिए थे। ठेका इंचार्ज रामजस खर्ब ने मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए-3 की टीम को लगाया था। सीआईए-3 की टीम ने शुक्रवार देर शाम को दो आरोपियों सुमित व साहिल निवासी गांव नारा को मिलन गार्डन सौदापुर से गिरफ्तार कर लिया। सीआईए-3 के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांव नारा निवासी अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर शराब ठेके पर लूट की वारदात की थी। दोनों ने शराब पार्टी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को शनिवार को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान उनके साथियों को गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें